गुणवंत सिंह बघेल / मुंबई
कोरोना महामारी से फिल्म जगत के सितारे भी नहीं बच पाए।
फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती अभिनेता अमिताभ बच्चन सदी के महानायक फिल्म स्टार को भी हुआ कोरोना पॉजिटिव और रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई। और मुंबई के नानावटी अस्पताल में किया गया भर्ती।
वही दूसरी तरफ फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री करोड़ो दिलो में राज करने वाली एक्ट्रेस रेखा जी की पूरी बिल्डिंग हुई सील क्यूंकि बिल्डिंग का वॉचमन कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती/ अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव
बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को शनिवार की शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को शनिवार की शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
अमिताभ बच्चन ने शनिवार की रात में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे आग्रह कि वे भी अपना कोरोना टेस्ट करा लें।
अमिताभ बच्चन अपने रूटीन चेकअप के लिए लॉकडाउन के बाद से एक बार भी अस्पताल नहीं जा पाए थे। अब जब माहौल थोड़ा नॉर्मल हुआ और कुछ तकलीफें बढीं तो शनिवार की शाम वह अपने डॉक्टर की सलाह के बाद रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल पहुंचे।
अमिताभ बच्चन से पहले कई बॉलिवुड सिलेब्स इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सबसे पहले कनिका कपूर कोरोना वायरस हुआ था और इसके बाद तो किरण कुमार, करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां जोआ और शाजा मोरानी सहित तमाम सिलेब्स कोविड-19 पाए गए थे।
No comments:
Post a Comment